{"_id":"c68cfa425338392b4a22c41d91122b00","slug":"thief-stolen-copper-of-8-lakhs-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में चुरा ले गए 8 लाख का कॉपर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात के अंधेरे में चुरा ले गए 8 लाख का कॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 11 Jul 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एनआईटी-1 में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर करीब 8 लाख रुपये का कॉपर वायर चोरी कर लिया।
विज्ञापन
यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, एनआईटी-1 नंबर मार्केट के डी-ब्लॉक में जवाहर कॉलोनी निवासी दिनेश की किराये की कॉपर वायर व अन्य सामान की दुकान है।
बृहस्पतिवार रात चोर दुकान से करीब आठ रुपये की कॉपर स्ट्रिप और वायर चुरा कर ले गए। थाना कोतवाली एसएचओ गुलाब सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज क्राइम ब्रांच को भेज दी गई है।