{"_id":"155d41f5dfb247bced1ecef27729f2cf","slug":"thief-lift-police-bullet-from-jama-masjid-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पुलिस की ही बुलेट चुरा ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने पुलिस की ही बुलेट चुरा ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 May 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके से स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर की सरकारी बुलेट चोरी हो गई।
विज्ञापन
घटना के समय सब इंस्पेक्टर गुप्त सूचना लेने जामा मस्जिद इलाके आया था। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सब इंस्पेक्टर इकबाल अहमद पुलिस के स्पेशल ब्रांच में तैनात है।
20 मई की रात करीब सात बजे वह सूचना लेने सरकारी बुलेट से जामा मस्जिद इलाके में आया था। मीना बाजार के पास बाइक पार्क कर वह चला गया।
सूचना एकत्र करने के बाद करीब 10 बजे लौटा तो बाइक नहीं थी। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।