{"_id":"5a033e324f1c1b87698ba2b9","slug":"thief-caught-when-his-bike-got-slipped-after-looting-mobile-from-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूट भाग रहे बदमाशों की बाइक फिसली, पीड़ित ने आसानी से धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लूट भाग रहे बदमाशों की बाइक फिसली, पीड़ित ने आसानी से धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी नॉर्थ इलाके में मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों की बाइक फिसल गई। इसके बाद लोगों ने दोनों की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। लूटपाट के बाद पीड़ित स्कूटी से बदमाशों का पीछा कर रहा था। पकड़े जाने की डर से बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान पहाड़गंज निवासी विशाल (20) और विनय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बेगमपुर निवासी सन्नी प्रताप सिंह (30) की बाइक रिपेयरिंग की वर्कशॉप है। मंगलवार रात वह सेक्टर-7 रोहिणी स्थित सागर रत्ना के पास मोबाइल परबात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनका फोन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने शोर मचाते हुए स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया। युवक को पीछे आते देख बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के पास उनकी बाइक फिसल गई। उधर, पीड़ित का शोर सुनकर लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन