फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft of mobile phones was bought from Delhi and in Punjab

चोरी के मोबाइल दिल्ली से खरीदकर बेचते थे पंजाब में

Sun, 19 Mar 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Mar 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
Theft of mobile phones was bought from Delhi and in Punjab
चोरी के बरामद मोबाइल और आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ पुलिस ने ऐसे दो बदमाशों को दबोचा है, जो चोरी के मोबाइल दिल्ली से खरीदकर पंजाब में आईएमईआई नंबर बदलकर बेच दिया करते थे।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से चोरी के 249 मोबाइल, 19 लैपटॉप, 9 आईपैड, 105 लैपटॉप चार्जर, 15 मोबाइल चार्जर, 30 लैपटॉप बैग, 24 आईफोन के मदर बोर्ड और अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी से चोरी व लूट के 41 मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह (38) और यादू कॉलोनी, मुक्तसर, पंजाब निवासी चंदन मक्कर (21) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल के आईएमईआई नंबर बदलवाता और उन्हें अच्छे दामों पर बेच देता था

Theft of mobile phones was bought from Delhi and in Punjab
file photo - फोटो : अमर उजाला

​उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में चोरी व झपटमारी की वारदात में तेजी से इजाफा हो रहा था। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि छतरपुर विस्तार निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह चोरी के माल का खरीदार है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में सत्येंद्र ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल दीपक उर्फ गंजा से खरीदता है और पंजाब में चंदन मक्कर को बेच देता है।

वहीं, दीपक झपटमारों और बदमाशों से मोबाइल खरीदता है। सत्येंद्र से पूछताछ के बाद पंजाब से चंदन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चंदन ने पुलिस को बताया कि वह सदर मुक्तसर में मोबाइल की दुकान चलाता है।

गफ्फार मार्केट में उसकी मुलाकात सत्येंद्र से हुई थी। तभी से वह चोरी के मोबाइल उससे लेता था। चंदन अपने साथी अनमोल उर्फ काकू के साथ मिलकर गुलशन नामक शख्स से मोबाइल के आईएमईआई नंबर बदलवाता और उन्हें अच्छे दामों पर बेच देता था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed