{"_id":"0c4e7a6653fba1e4bf30d41083ef607b","slug":"theft-of-high-tention-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बिजली को भी दिया झटका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बिजली को भी दिया झटका
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Mar 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के चार खंभों के तार चोरी होने से तीन दिनों से 60 गांवों की बिजली ठप है।
विज्ञापन
इससे नाराज लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर रविवार को जमकर हंगामा किया। विभाग के अधिकारियों ने जल्द लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु कराने की आश्वासन दिया है।
बुधवार देर रात सिकंदराबाद के जोखाबाद बिजलीघर से दनकौर आ रही हाईटेंशन लाइन के तारचोरी होने से दनकौर नगर, देहात की बिजली गुल हो गई है।
यह भी पढ़ें: हैवानियत! अनाथ बच्चे के साथ शेल्टर होम में कुकर्म
बिजली गुल होने पर ग्रामीण लगातार विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। लेकिन आपूर्ति सुचारु नहीं होने से नाराज ग्रामीण रविवार को जोखाबाद स्थित बिजलीघर जा पहुंचे और वहां हंगामा किया।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या की जानकारी दी। अधिकारियों ने जल्द तार लगाकर आपूर्ति सुचारु कराने की आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी आपूर्ति जल्द शुरू नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन