फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft in head constable home one lakh fifty thousand rupees got stolen

टहलने आए हेड कांस्टेबल के घर से 40 मिनट में किया 1.5 लाख नकद व गहनों पर किया हाथ साफ

Thu, 05 Oct 2017 10:38 AM IST
बयूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
बयूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 05 Oct 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
theft in head constable home one lakh fifty thousand rupees got stolen

चोरों ने शहरवासियों के नाक में दम तो किया ही हुआ है, साथ ही साथ अब पुलिसकर्मियों के घर में भी सेंध लगानी शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस लाइन में घर से बाहर टहलने गए हेड कांस्टेबल के घर चोरों ने सेंध लगा दी।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल महज 40 मिनट के लिए ताला लगाकर पुलिस लाइन में ही टहल रहे थे। जब वे वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार धर्मवीर सिंह हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वे यहां पुलिस लाइन की टावर सी में तीसरी मंजिल पर रहते हैं। उनकी ड्यूटी मानेसर एसीपी धर्मबीर सिंह के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पौधों को पानी देने के लिए घर का ताला खोला तो पाया...

theft in head constable home one lakh fifty thousand rupees got stolen

उधर, दूसरे मामले में अज्ञात चोरों ने टेकचंद नगर में बंद पड़े मकान में सेंध लगाई है। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि वह सितंबर महीने में उनकी रिश्तेदारी में मौत हो गई थी, जिसके चलते पूरा परिवार वहां गया हुआ था।

वह पड़ोस में रहने वाले एक परिवार को घर का ध्यान रखने को कहकर गए थे। वह हर तीसरे दिन घर में रखे पौधों में पानी देने जाते थे। 16 सितंबर को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि जब वह पौधों को पानी देने के लिए उसने घर का ताला खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला।

इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने लौट कर मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई रविन्द्र कुमार ने बताया कि चोरों ने उनके घर में रखे करीब 9 हजार रुपये व गहने चोरी कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

30 हजार रुपये के खुल्ले रुपये चोरी कर लिए

theft in head constable home one lakh fifty thousand rupees got stolen
चोरी

तीसरे मामले में ग्वाल पहाड़ी निवासी महिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अज्ञात चोरों ने मंगलवार को उनके यहां से 24 बैट्री चोरी कर ली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौथे मामले में शहर थाना पुलिस ने एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण लाल ने कहा कि अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान से मंगलवार सुबह शटर तोड़कर यहां रखे करीब 30 हजार रुपये के खुल्ले रुपये चोरी कर लिए। एएसआई पवित्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


पांचवें मामले में उद्योग विहार थाना पुलिस ने सुशांत लोक निवासी समीर चावला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायत में उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन से 20 लेदर की जैकेट चोरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed