फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   theft in faridabad together in shop, house and school

चोरों ने दिखाया जोरः दुकान, मकान और स्कूल से चोरी

Fri, 04 Mar 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 04 Mar 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
theft in faridabad together in shop, house and school
वारदात - फोटो : demo pic

विज्ञापन

फरीदाबाद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोरों ने दुकान, मकान और स्कूल से लाखों रुपये कीमत की संपत्ति और जेवर पार कर दिए। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।

ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले मुकेश गुप्ता की मथुरा रोड पर बेसिक ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड नाम से दुकान है। चोर हजारों रुपये कीमत का तार और ट्रंासफॉर्मर निकाल ले गए। दूसरी घटना मंगलवार की रात को एसजीएम नगर थानाक्षेत्र स्थित एक स्कूल में हुई।
विज्ञापन


सेक्टर-28 निवासी भारत भूषण एसजीएम नगर स्थित सुनील स्कूल के मालिक हैं। स्कूल परिसर में नई इमारत का निर्माण चल रहा है। इमारत में वायरिंग का काम चल रहा है। मंगलवार की रात चोर इमारत में रखे हजारों रुपये कीमत के तारों के बंडल उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसके चांदना ईब्लॉक एनआईटी तीन में रहते हैं। उन्होंने एसजीएम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब दो माह पूर्व कोई व्यक्ति उनके घर से एक लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवर चुरा ले गया।


उन्हें चोरी की जानकारी बुधवार को हुई। बुधवार को किसी कार्यक्रम मेें शामिल होने के लिए परिवार वाले तैयार हो रहे थे, अलमारी में रखे जेवर के डिब्बे खाली मिले। एसएचओ एसजीएम नगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed