{"_id":"b7aa33807fdf803964d27da17d751f6a","slug":"theft-in-electronic-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 18 May 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एनआईटी में नीलम फ्लाईओवर के पास एक लैपटॉप व कंप्यूटर के शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
चोर यहां से कई लाख रुपये के करीब आधा दर्जन लैपटॉप चोरी करके ले गए। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
घटना का पता रविवार सुबह करीब छह बजे लगा। नीलम फ्लाई ओवर के पास मार्केट में सैनिक कॉलोनी निवासी अभिषेक सहगल का क्लासिक कंप्यूटेक्स के नाम से कंप्यूटर व लैपटॉप शोरूम है।
रविवार सुबह एक सिक्योरिटी गार्ड ने दुकान के ताले टूटे हुए देखे तो अपनी कंपनी को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को और अभिषेक सहगल के घर पर सूचना दी गई। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि शनिवार रात को चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चोरों ने दुकान के बेसमेंट में बने सर्विस सेंटर को भी खंगाला। पुलिस के मुताबिक अभिषेक सहगल बीमारी के कारण अस्पताल में हैं। जिस कारण उनकी पत्नी निधि सहगल दुकान पर पहुंची थीं। शुरूआती जांच में निधि ने पुलिस को बताया की करीब 6-7 लैपटॉप चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन