फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft in eight shops by broking locks

सिलसिलेवार ढंग से आठ दुकानों के ताले टूटे

Sat, 31 May 2014 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 31 May 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
theft in eight shops by broking locks

गुड़गांव में चोरों के बुलंद हौसलों का नजारा बीती रात फिर देखने को मिला। सदर बाजार में सिलसिलेवार ढंग से आठ दुकानों के ताले टूटे, जिनमें हजारों की नगदी और सामान चोरी हो गया।

विज्ञापन


सुबह लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सिटी थाना पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल करते हुए मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद लोगों ने सदर बाजार में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की फिर से मांग कर दी है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई जब यहां के दुकानदारों ने एक साथ कई दुकानों के ताले टूटे हुए देखे। दुकानों में चोरी की आशंका को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी मंडी के पास स्थित परचून, पनीर के अलावा ऑटो पार्ट्स की आठ दुकानों के ताले टूटे हुए मिले। इसमें पनीर की दोनों दुकानों से 40 हजार रुपये कैश के अलावा बाकी दुकानों से हजारों की नगदी और जरूरी कागजात गायब मिले।

दुकानदारों ने आशंका जताई है कि यह काम शातिर चोरों के गिरोह का हो सकता है। जिन्होंने एक साथ इतनी दुकानों को निशाना बनाया।

पुलिस के अनुसार कई दुकानों के केवल ताले तोड़े गए हैं, जिनमें कोई चोरी नहीं हुई जबकि बाकी दुकानों में नगदी, कागजात भी चोरी हुए। सिटी थाना पुलिस ने दुकानदार भूपेंद्र कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया।


पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें
सदर बाजार में पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया के घर के पास चार महीने पहले सिलेसिलेवार तरीके से एक दर्जन से ज्यादा दुकानों के ताले टूटे थे। इसके अलावा सदर बाजार में भी कई दुकानों के ताले टूट चुके हैं। इस संबंध में सदर बाजार के व्यापारियों का कहना है कि पुलिस यहां पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed