फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft Gold and Cash from the AC waiting room of Nizamuddin railway station, Delhi

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के एसी वेटिंग रूम से लाखों की चोरी, शादी के लिए गहने बनवाने आया था शख्स

Mon, 08 Apr 2019 03:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 08 Apr 2019 03:51 AM IST
विज्ञापन
theft Gold and Cash from the AC waiting room of Nizamuddin railway station, Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर स्थित एसी वेटिंग रूम से एक शख्स के लाखों रुपये के सोने औैर नकदी की चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित अपनी बेटी की शादी के लिए जेवरात बनवाने और अन्य सामान की खरीदारी करने दिल्ली आए थे। वेटिंग रूम से फ्रेश होने के दौरान अज्ञात बदमाश उनका पैंट लेकर फरार हो गया, जिसमें नकदी और लाखों रुपये का सोना था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक साई कृपा, बांदा रोड अतर्रा उत्तर प्रदेश निवासी छबिलाल गुप्ता शनिवार को अपनी पत्नी के साथ यूपी संपर्क क्रांति ट्रेन से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद वह फ्रेश होने के लिए एसी वेटिंग रूम में चले गए। 
विज्ञापन


छबिलाल गुप्ता अपने पैंट को उतारकर उसे पत्नी की निगरानी में छोड़कर बाथरूम चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो वहां से पैंट गायब था। उसने अपनी पत्नी से पैंट के बारे में पूछा। पत्नी ने बताया कि वह वेटिंग रूम में लगे टीवी देख रही थी। इसी दौरान किसी ने उनकी पैंट चोरी कर ली। पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी निजामुद्दीन रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी। उन्होंने बताया कि पैंट के जेब में 1.13 लाख रुपये, 70 ग्राम सोना के अलावा दो मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस वेटिंग रूम के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाश की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed