फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft for four girllfriends

चार गर्लफेंड्स के लिए करता था झपटमारी, ऐसे पकड़ा गया

Tue, 26 Sep 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Tue, 26 Sep 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
theft for four girllfriends
प्रेमी

पुलिस ने बाइक से झपटमारी करने वाले बदमाश मुरसलीन (22) को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश की। उसने पुलिस जिप्सी में टक्कर भी मार दी थी। उसके पास से तीन मोबाइल व कट्टा बरामद किया गया है। इसके खिलाफ दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने बताया कि चार गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए वारदात करता था।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तिलक मार्ग इलाके में 11 सितंबर, 14 सितंबर व 17 सितंबर को झपटमारी की वारदात हुई थीं। 17 सितंबर की वारदात के पीड़ित ने पुलिस को बताया कि झपटमारी करने वाला अकेला है और उसके पास स्पोर्ट्स बाइक है। इसके बाद तिलक मार्ग थानाध्यक्ष नरेश सोलंकी की टीम ने कई जगह पर घेराबंदी की।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार रात करीब साढ़े तीन बजे आरोपी को डब्ल्यू प्वाइंट पर घेर लिया। आरोपी ने प्रगति मैदान की तरफ भागने की कोशिश की। यहां पर पुलिस बैरीकेड को देखकर उसने सेंट्रल वर्ज से बाइक को कुदा दिया और भगवान दास रोड से मंडी हाउस की तरफ भागने की कोशिश की। यहां पर पुलिस ने उसे घेरा, तो आरोपी ने बाइक से पुलिस जिप्सी में टक्कर मार दी। एसआई संजीव ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोपी मुरसलीन ने पिस्टल निकाल ली और एसआई संजीव पर चलाने की कोशिश की, मगर गोली चली नहीं। आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed