एक ही व्यक्ति के घर व दफ्तर से लाखों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-20 और सेक्टर 27 में दो चोरी की घटनाएं हुईं जो अपने आप में ही थोड़ी अजीब और किसी साजिश का हिस्सा लगती हैं।
गौरतलब है कि ये दोनों ही चोरियां एक ही व्यक्ति के घर और दफ्तर से की गई हैं। जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले तो नोएडा के सेक्टर-20 में एक घर पर लाखों के माल पर हाथ साफ किया उसके बाद उन्होंने पीड़ित के सेक्टर-27 स्थित दफ्तर पर भी सफाया कर डाला।
खबर है कि चोरों ने इस दोहरी चोरी को अंजाम देने से पहले पूरी तरह से रेकी की थी। मामला पुलिस में दर्ज हुआ है या नहीं इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
वहीं नोएडा सेक्टर 60 स्थित एक्सेंचर कंपनी की सॉफ्टवेयर इंजीनियर कर्मी ने कंपनी के एक मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सेक्टर-58 थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
नहीं रुक रहा साइबर क्राइम
नोएडा में अपराध के मामले दिनों दिन बढ़ रहा है। साइबर क्राइम का ग्राफ तो यहां बहुत तेजी से ऊपर आया है। जेब में डेबिट कार्ड रहने पर भी यहां धड़ल्ले से लोगों के अकाउंट से पैसे गायब हो रहे हैं और पुलिस केवल तमाशबीन का काम कर रही है।
आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं कि एटीएम कार्ड तो पास में ही होता पर पता चलता है कि उनकी क्लोनिंग कर अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए ऐसी ही एक घटना आज नोएडा स्थित एक कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई।
जानकारी के अनुसार मदरसन कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत व्यक्ति के अकाउंट से 17 हजार रुपए निकाल लिए गए। पता चला है कि ये पैसे आगरा के एटीएम से निकाले गए हैं।
घटना के बाद ये इंजीनियर पुलिस और बैंक के बीच रिपोर्ट लिखाने के लिए धक्के खा रहा पर कोई इसकी सुनवाई नहीं कर रहा। पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।