फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft at office and home in noida.

एक ही व्यक्ति के घर व दफ्तर से लाखों की चोरी

Fri, 05 Sep 2014 02:47 PM IST
Updated Fri, 05 Sep 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
Theft at office and home in noida.

नोएडा के सेक्टर-20 और सेक्टर 27 में दो चोरी की घटनाएं हुईं जो अपने आप में ही थोड़ी अजीब और किसी साजिश का हिस्सा लगती हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ये दोनों ही चोरियां एक ही व्यक्ति के घर और दफ्तर से की गई हैं। जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले तो नोएडा के सेक्टर-20 में एक घर पर लाखों के माल पर हाथ साफ किया उसके बाद उन्होंने पीड़ित के सेक्टर-27 स्थित दफ्तर पर भी सफाया कर डाला।

खबर है कि चोरों ने इस दोहरी चोरी को अंजाम देने से पहले पूरी तरह से रेकी की थी। मामला पुलिस में दर्ज हुआ है या नहीं इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


वहीं नोएडा सेक्टर 60 स्थित एक्सेंचर कंपनी की सॉफ्टवेयर इंजीनियर कर्मी ने कंपनी के एक मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सेक्टर-58 थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रुक रहा साइबर क्राइम

Theft at office and home in noida.

नोएडा में अपराध के मामले दिनों दिन बढ़ रहा है। साइबर क्राइम का ग्राफ तो यहां बहुत तेजी से ऊपर आया है। जेब में डेबिट कार्ड रहने पर भी यहां धड़ल्ले से लोगों के अकाउंट से पैसे गायब हो रहे हैं और पुलिस केवल तमाशबीन का काम कर रही है।

आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं कि एटीएम कार्ड तो पास में ही होता पर पता चलता है कि उनकी क्लोनिंग कर अकाउंट से पैसे ‌निकाल लिए गए ऐसी ही एक घटना आज नोएडा स्थित एक कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई।

जानकारी के अनुसार मदरसन कंपनी में जूनियर इं‌जीनियर के पद पर कार्यरत व्यक्ति के अकाउंट से 17 हजार रुपए निकाल लिए गए। पता चला है कि ये पैसे आगरा के एटीएम से निकाले गए हैं।

घटना के बाद ये इं‌जीनियर पुलिस और बैंक के बीच रिपोर्ट लिखाने क‌े लिए धक्के खा रहा पर कोई इसकी सुनवाई नहीं कर रहा। पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed