फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man was caught out of college with student suspended.

कॉलेज के बाहर के युवक संग पकड़ी गई छात्रा सस्पेंड

Wed, 08 Jul 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 08 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
The young man was caught out of college with student suspended.
इंग्राहम इंस्टीट्यूट प्रशासन ने एक छात्रा को छुट्टी के बाद गलत हरकत करते हुए पकड़े जाने पर सस्पेंड कर दिया है। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर का कहना है कि यह छात्रा बीते माह छुट्टी के बाद इंस्टीट्यूट में रुकी हुई थी।
विज्ञापन


गार्ड ने एक आउट साइडर लड़के के साथ इसे अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा था। इंस्टीट्यूट प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी लड़के के मोबाइल की भी जांच करेगी।
विज्ञापन


छात्रा के अभिभावकों का आरोप है कि इंस्टीट्यूट प्रशासन ने जबरदस्ती सस्पेंड किया है, जबकि उनकी बेटी मोबाइल यूज ही नहीं करती है। यह मामला दो जून का है।

इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पी जैथ्रो ने बताया कि छुट्टी में यह छात्रा जब बाहर जा रही थी तो एक आउट साइडर लड़के के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने इसे पकड़ा।

गार्ड ने जब लड़के का मोबाइल चेक किया तो उसमें फेसबुक और मैसेज में काफी अश्लील बातें लिखी गई थीं। साथ ही दोनों अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। गार्ड ने तुरंत मोबाइल को कब्जे में लेकर स्कूल में जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने छुट्टियों के बाद इंस्टीट्यूट खुलने पर छात्रा को सस्पेंड कर दिया। उधर, अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रशासन गलत आरोप लगा रहा है। उनकी बेटी के पास कोई मोबाइल नहीं है। आउट साइडर लड़का दूसरी छात्रा के बारे में पूछ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed