{"_id":"58bef6064f1c1b6d43dc5a01","slug":"the-young-man-hanged-from-the-barges-and-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौदेबाजों से तंग आकर युवक ने फांसी लगा ली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौदेबाजों से तंग आकर युवक ने फांसी लगा ली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
राजीव कॉलोनी पार्ट-दो में रहने वाले अनिल चतुर्वेदी ने सोमवार रात को किसी समय अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह उठे परिजनों ने उनका शव रस्सी के सहारे सीलिंग फैन से लटका देखा।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी नैनतारा देवी ने पड़ोसी लल्लन कुमार और मुकीम खान के खिलाफ पति को आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज कराया है। नैनतारा देवी के मुताबिक, कुछ अर्सा पहले उनके बेटे पर लल्लन कुमार ने बेटी को छेड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
लोगों के बीच में पड़ने पर दोनों पक्ष में सुलह समझौता हो गया था। आरोप है कि कुछ दिन पहले खुद को पत्रकार कहने वाला मुकीम खान लल्लन कुमार के साथ अनिल से मिलने आया था।
विज्ञापन
उसने अनिल पर दबाव डालकर लल्लन को पचास हजार रुपये दिलवाए थे। आरोप है कि सोमवार की शाम यह दोनों फिर अनिल से मिलने आए। दोनों अनिल पर कुछ और रुपये देने का दबाव डाल रहे थे, उन्होंने इनकार किया तो बेटे सहित जेल भिजवाने की धमकी दे डाली।
तनाव में आकर रात किसी समय अनिल ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिकरौना चौकी इंचार्ज एसआई दिलबाग ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।