{"_id":"57e134a84f1c1bff44a826ed","slug":"the-young-man-had-committed-suicide-by-consuming-poison-wife-sue-the-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाकर युवक ने की थी आत्महत्या, पत्नी सहित दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाकर युवक ने की थी आत्महत्या, पत्नी सहित दो पर मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास जहरीला पदार्थ खाकर जान देने वाले भूपेश की पत्नी मिथलेश और उसके परिचित जीतू ठाकुर के खिलाफ परिजनों ने आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि जवाहर कॉलोनी में रहने वाले भूपेश ने पत्नी से तंग आकर शनिवार शाम सेक्टर 21 सी पुलिस कार्यालय के पास जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
भूपेश की इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। भाई हरीश के मुताबिक भाई भूपेश को मिथलेश भाभी का जीतू ठाकुर से बातचीत करना पसंद नहीं था।
विज्ञापन
इस बात को लेकर दोनों में कलह होती रहती थी। यहां तक कि मामला थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने भी महिला होने के नाते भाभी मिथलेश का पक्ष लेते हुए भूपेश पर दबाव डलवाकर समझौता करवा दिया।
विज्ञापन
समझौते से भूपेश नाखुश था, इसलिए उसने जान दे दी। भूपेश के कपड़ों में मिले सुसाइड लेटर में भी उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी मिथलेश और जीतू ठाकुर को ठहराया था।
सुसाइड नोट के आधार पर हरीश ने इन दोनों के खिलाफ भाई को आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज कराया। सूरजकुंड थाने के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों सहित मृतक के परिवार वालों से बयान लिए जाएंगे। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है।