फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The two stores in Goa to celebrate New Year stolen.

गोवा में न्यू ईयर मनाने के लिए दुकानों में चोरी

Mon, 10 Nov 2014 01:27 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Mon, 10 Nov 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
The two stores in Goa to celebrate New Year stolen.

गोवा में न्यू ईयर पार्टी करने के लिए दो मोबाइल शॉप से लाखों रुपये के मोबाइल चुराने वाले दो युवकों को इंदिरापुरम पुलिस ने शनिवार रात वैशाली सेक्टर-1 से धर दबोचा।

विज्ञापन


मोबाइल बेचने की ताक में दिल्ली के करोल बाग जा रहे बदमाशों से पुलिस ने 74 मोबाइल फोन, दो टैबलेट और हथियार बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

एसपी सिटी शिवहरि ने बताया कि पुलिस ने वैशाली सेक्टर-1 स्थित फन जोन के पास गश्त के दौरान दो युवकों को रोका तो वह भागने लगे। उन्हें पकड़ा गया तो बैग में डिब्बा पैक मोबाइल फोन और टैबलेट मिले। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने बताया कि मोबाइल चोरी के हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले दोनों ने न्यू ईयर पार्टी गोवा जाने की तैयारी की। रुपये कम पड़े तो चोरी की योजना बनाई। करीब एक सप्ताह पहले वह माल बेचने के लिए मध्य प्रदेश के बैतुल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां एक मोबाइल शॉप देखी। रात के समय शटर तोड़कर करीब 50 मोबाइल फोन उड़ा लिए। दोनों माल लेकर मेरठ पहुंचे। तीन दिन पहले सहारनपुर गए और एक और दुकान से करीब 25 मोबाइल फोन चोरी किए।


दोनों दुकानों से मिले मोबाइल को बेचने के लिए शनिवार को दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट जा रहे थे। तभी पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश नदीम और महबूब किठौऱ मेरठ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed