फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The truth of the place of the event will open the forensic report,

अब खुलेगा घटना की जगह का सच, इकलाख के घर से लिए गये थे खून के धब्बों के सैंपल

Mon, 18 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 18 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The truth of the place of the event will open the forensic report,
बिसाहड़ा कांड - फोटो : फाइल फोटो

बिसाहड़ा गांव में इकलाख की हत्या की जगह का सच खून के धब्बों की फॉरेंसिक रिपोर्ट से पता चल सकता है। यह रिपोर्ट जल्द आने कीउम्मीद है।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इकलाख की हत्या के समय उसके घर पर ही फर्श और दीवार पर खून के धब्बों के सैंपल मिट्टी सहित लिए गए थे।

विज्ञापन


घायलावस्था में दानिश जिस जगह पड़ा हुआ था वहां के खूब के धब्बों के भी सैंपल लिए गए थे।दोनों सैंपलों को जांच के लिए पहले ही भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है। रिपोर्ट से यह पता चल जाएगा कि घटना की सटीक जगह कौन सी है। 
विज्ञापन


साथ ही, यह भी पता चलेगा कि खून इंसान का है या किसी जानवर का। दरअसल, बिसाहड़ा गांव में इकलाख के परिजनों ने गोहत्या की थी या नहीं, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में उसके घर में बछड़ा बंद करने की बात कही गई

The truth of the place of the event will open the forensic report,
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

इकलाख की बेटी शाइस्ता ने मांस को एक रिश्तेदार के घर से आने की बात कही थी। घटना के बाद से ही इकलाख के घर का ताला बंद है। जान मोहम्मद ने लगाया फंसाने का आरोप जान मोहम्मद का कहना है कि गोहत्या के मामले में झूठा आरोप लगाकर उसे फंसाया जा रहा है।

घटना के समय उसके गांव में न होने के पुख्ता सबूत उसके पास मौजूद हैं। समय आने पर वह पेश करेगा। उसके मोबाइल फोन की लोकेशन निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जा सकती है। 

रिपोर्ट में उसके घर में बछड़ा बंद करने की बात कही गई है जबकि मकान देखरेख के लिए उसने एक दलित परिवार को दे रखा है। घटना के दौरान दलित परिवार मकान में रहता था। इकलाख की हत्या के दौरान वह बीमार था और दादरी के नई आबादी मोहल्ला में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed