{"_id":"5845be714f1c1be672448306","slug":"the-truck-crushed-the-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मासूम को कुचला, बैक करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने मासूम को कुचला, बैक करते समय हुआ हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
सीमापुरी इलाके में रविवार शाम ट्रक बैक करते समय चालक ने सात साल की मासूम को कुचल दिया। हादसे में मासूम निशा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम का शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मासूम निशा परिवार के साथ ई-42/251, राजीव कैंप, सीमापुरी में रहती थी। परिवार में पिता अमरीश प्रसाद, मां और एक भाई व बहन है। निशा पास के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
रविवार शाम निशा की मां ने उसे डलाव पर डालने के लिए कुछ कूड़ा दिया था। निशा कूड़ा डालकर वापस लौट रही थी। इस बीच घर के पास एक ट्रक बैक हो रहा था। अचानक चालक ने उसे कुचल दिया। निशा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन