{"_id":"589a004c4f1c1b224a3791cd","slug":"the-theft-was-hanging-out-with-girlfriends","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के साथ मौज-मस्ती करने को करते थे चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड के साथ मौज-मस्ती करने को करते थे चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जो स्टंट के शौक की वजह से आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लगा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीन बाइक, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बदमाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक मुकेश अंटिल को सूचना मिली थी कि एक बदमाश चोरी का मोबाइल फोन बेचने के लिए गफ्फार मार्केट आ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने घेराबंदी की और मौके पर बाइक से पहुंचे मंगोलपुरी निवासी मनीष को दबोच लिया। उसके पास से बरामद बाइक राजेंद्र नगर इलाके से चुराई गई थी। उसके जेब से दो मोबाइल फोन मिले जिसे उसने पश्चिम विहार से चुराया था।
विज्ञापन
पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसके घर के सामने कुछ युवक बाइक से स्टंट करते थे। जिन्हेें देखकर उसे भी स्टंट करने की चाहत हुई। उसने युवकों से दोस्ती कर ली। स्टंट करने वाले युवकों की गर्लफ्रेंड्स भी थी। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौज मस्ती करने के लिए सभी युवक वाहन चोरी और झपटमारी की वारदात अंजाम देते थे। उनके साथ मिलकर मनीष भी वारदातों को अंजाम देने लगा।
मनीष ने दावा किया है कि अब तक वह सौ से ज्यादा चोरी और झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंगोलपुरी, प्रशांत विहार और साउथ रोहिणी से चुराई गई दो बाइक और एक स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक मनीष 11वीं कक्षा तक पढ़ा है। पढ़ाई छोड़ने के बाद कपड़े की दुकान में काम करता था। फिलहाल पुलिस मनीष से पूछताछ कर उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।