{"_id":"57793e6b4f1c1b6a697f9cbb","slug":"the-teenager-entered-the-house-made-video-threatening-to-kill-the-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बनाया किशोरी का वीडियो, पकड़े जाने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर बनाया किशोरी का वीडियो, पकड़े जाने पर दी जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
तुगलपुर में रहने वाली एक किशोरी का उसके घर में घुसकर वीडियो बना रहे युवक को परिजनों ने दबोच लिया, लेकिन वह उन्हें धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घर में सो रही थी जबकि बाकी लोग दूसरे कमरे में थे। इसी दौरान तुगलपुर मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाला एक युवक शनिवार रात उनके घर के बाहर खिड़की से बेटी का वीडियो बना रहा था। थोड़ी देर बाद जब किशोरी को किसी के होने की आहट लगी तो आंख खुल गई।
विज्ञापन
उसने युवक को देखकर शोर मचा दिया। इस पर घर और बाहर के लोगों ने युवक को पकड़ लिया, लेकिन युवक ने गुंडागर्दी दिखाते हुए अंजाम भुगतने की बात कहकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
