फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The teenager came running, quote police Uncle save me.

भागते हुए किशोरी बोली- पुलिस अंकल मुझे बचाओ

Sun, 04 Oct 2015 09:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 04 Oct 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
The teenager came running, quote police Uncle save me.
एक किशोरी शनिवार रात भागते हुए होली चाइल्ड चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों के पास पहुंची। चिल्लाते हुए बोली, ‘पुलिस अंकल! मुझे बचाओ, इन लोगो से मुझे बचाओ।’
विज्ञापन


इससे पहले की पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते वह उनके पास से भी भाग कर एक दुकान के पास छिप गई। किशोरी को तलाशने में पुलिस वाले जुट गए।

करीब 15 मिनट बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि जिनसे उसने खतरा बताया था वह उसके परिजन हैं।

परिजनों ने बताया कि किशोरी 10वीं की छात्रा है। पढ़ाई से ज्यादा वह मोबाइल पर बात करती रहती है। इससे वह नाराज रहते हैं, शनिवार रात भी वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक उसे मोबाइल पर बात करते देखा तो डांट दिया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी घर से भाग आई थी, उसे लगा कि परिजन उसकी पिटाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को समझाकर उसके परिजनों के साथ भेज दिया है। एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने बताया कि किशोरी ने परिजनों से माफी मांगी, दोबारा किसी से मोबाइल पर बात न करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed