{"_id":"096e3d05c2d79807a51a779361f38151","slug":"the-soldiers-beat-the-crowd-by-telling-cops-goon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ ने सिपाहियों को पीटा गुंडे बताकर पुलिस बुलाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीड़ ने सिपाहियों को पीटा गुंडे बताकर पुलिस बुलाई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात जबरन घर में घुसकर सिपाहियों के मारपीट करने से आक्रोशित लोगों ने उनकी पिटाई कर डाली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने पुलिस लाइन में तैनात तीन सिपाहियों हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
कविनगर के एच-234 मकान में रहने वाले हनी सिंह का एक युवक से रुपयों के लेन-देन पर विवाद चल रहा था। हनी सिंह के अनुसार बुधवार रात करीब 10:30 बजे उक्त युवक शराब में नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा और महिलाओं से बदतमीजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर उसने मोबाइल पर कुछ युवकों से बातचीत कराई। इस दौरान फोन पर दोनों ओर से गाली-गलौज हुई। कुछ ही देर में एक दरोगा और तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और हनी सिंह से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने के साथ ही कंट्रोल रूम को सूचना दी। कविनगर पुलिस सिपाहियों को थाने ले आई, जबकि दरोगा भाग गया। पुलिस के अनुसार उक्त तीनों सिपाही पुलिस लाइन में तैनात हैं।
उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस और अपने अधिकारियों को नहीं दी। उक्त दरोगा कोतवाली नगर की एक चौकी पर तैनात बताया गया है। समाचार लिखे जाने तक तीनों सिपाहियों और घर में घुसने वाले शराबी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी।