फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The rape of student tutor

छात्रा से ट्यूटर ने किया रेप

Wed, 23 Dec 2015 02:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
The rape of student tutor

12वीं की नाबालिग छात्रा को आईएएस बनाने का झांसा देकर ट्यूटर बहला-फुसलाकर ले गया और रेप किया। परिजनों की शिकायत पर मसूरी पुलिस ने छात्रा को नौ दिन बाद बरामद किया है।

विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उस पर पोक्सो एक्ट भी लगाया गया है। छात्रा के पिता घरों में पुताई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी का रिश्ता हापुड़ निवासी युवक से तय किया था।
विज्ञापन


ससुराल वालों की इच्छा थी कि बेटी सरकारी अफसर बने। पड़ोस में ही ट्यूटर रियाजुद्दीन उर्फ राजू (28) रहता है। वह बेटी को ट्यूशन पढ़ाता था।

उसने बेटी को आईएएस बनाने का झांसा दिया, बताया कि उसने कई ऐसे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया है जो अच्छे पदों पर नौकरी कर रहे हैं। आरोप है कि छात्रा को आईएएस बनाने का झांसा देकर ट्यूटर ने रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिसंबर को वह छात्रा को रिश्तेदारी में घुमाने के बहाने मुरादनगर ले गया, जहां छात्रा को बंधक बनाकर रेप किया।

चार दिसंबर को छात्रा के गायब होने की शिकायत परिजनों ने मसूरी थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें ट्यूटर पर शक जताया था कि वह छात्रा को अगवा कर ले गया है।

परिजनों ने छात्रा को 11 दिसंबर को बरामद किया। तब से छात्रा गुमसुम थी, उसने अब परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजनों की शिकायत पर मसूरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया गया। छात्रा का दावा है कि आरोपी ट्यूटर ने कई कागजातों पर भी उससे जबरन हस्ताक्षर भी कराए हैं।

वॉलीबाल खिलाड़ी बनाने का झांसा दे छात्र से कुकर्म
मुरादनगर क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल के पीटीआई पर नौवीं कक्षा के छात्र ने कुकर्म का आरोप लगा है। वारदात एक माह पहले की है। मंगलवार को छात्र के बताने पर परिजनों ने तहरीर दी है।

मुरादनगर एसओ के मुताबिक, नगर की एक कॉलोनी निवासी किशोर दुहाई स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। वह वॉलीबाल का खिलाड़ी है। छात्र पिछले महीने से उदास रहता था।

यह देख मंगलवार दोपहर परिजनों ने उससे इसका कारण पूछा तो छात्र रोने लगा। उसने परिजनों को बताया कि एक महीने पहले उसे पीटीआई ने स्कूल के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में बुलाया और कहा कि वह उसे वॉलीबाल का बड़ा खिलाड़ी बना देगा।


शिक्षक ने उसका मुंह भींच लिया और कुकर्म किया। बाद में मुंह खोलने पर स्कूल से नाम कटवाने की धमकी दी। मामले में स्कूल प्रबंधन और शिक्षक की प्रतिक्रिया जानने के लिए फोन मिलाया गया, मगर संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed