{"_id":"930dbad9638feca97af57dbf3db8ecf7","slug":"the-police-cordon-apht-seizures-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्त छात्रा की बरामदगी को लेकर थाना घेरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपह्त छात्रा की बरामदगी को लेकर थाना घेरा
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sat, 24 Jan 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की उदासीनता के विरोध में गांव सुहाना के लोगों ने शनिवार को थाना निवाड़ी पर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीण छात्रा को अगवा करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सुहाना के लोग शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली से थाना निवाड़ी पहुंचे। ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि चार जनवरी को गांव का ही एक युवक गांव की ही बीए की छात्रा को अगवा करके ले गया था।
विज्ञापन
इस बाबत छात्रा के पिता ने थाना निवाड़ी में नामजद रिपोर्ट कराई थी, किंतु पुलिस ने अभी तक न तो छात्रा को ही बरामद किया है और न ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी के परिजन पीड़िता के परिजनों को भुगतने की धमकी दे रहे हैं। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
प्रदर्शनकारियों में कनक सिंह त्यागी, राजकुमार प्रधान, सतेंद्र त्यागी, बीरबल त्यागी, अंकुश, डॉ. फैज, शाह आलम, संजय व डॉ. नरेश आदि शामिल थे ।