फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mastermind Rahul Learn Robbery from Movies

फोन नहीं रखता था डकैती का मास्टरमाइंड, फिल्मों से सीखी तरकीब

Sat, 19 Mar 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
Mastermind Rahul Learn Robbery from Movies
डकैती के मास्टरमाइंड

डकैती का मास्टरमाइंड राहुल फिल्में देखकर योजनाएं बनाता था। फिल्मों से ही उसने पुलिस को गुमराह करने की तरकीबें और गैंग तैयार करने सीख ली थीं। यही वजह है कि राहुल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


उधर पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सोमवार को मणप्पुरम में हुई डकैती के दौरान डीजे बजाया गया था। वह भी राहुल के दिमाग की तरकीब थी।
विज्ञापन


यह तरकीब उसे मशहूर फिल्म ‘यादों की बारात’ देखकर मिली थी। इसमें विलेन मर्डर करता है तो उसी समय बाहर पटाखों का शोर किया जाता है। इससे बंदूक की आवाज पटाखों में दब जाती है। उसके बाद विलेन आराम से फरार हो जाता है। राहुल मोबाइल फोन भी नहीं रखता है। इसी लिए पुलिस को उसे पकड़ने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो राहुल 12 साल की उम्र में ही घर छोड़ कर चला गया था। इससे  पहले दो और डकैती डालने की योजनाएं भी राहुल के दिमाग की उपज थी। आठ साल बाद जुर्म की दुनिया में कदम रख कर अपने घर पहुंचा था।


पकड़े गए  बदमाशों से पूछताछ में यह खुलासे हुए हैं। अगर राहुल के पास मोबाइल फोन होता तो पुलिस उसकी आखिरी कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ने के लिए सुराग मिल जाते। लेकिन राहुल के पास मोबाइल न होना पुलिस के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed