फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The minister commented on the abusive police accused, the court sent a false report

केंद्रीय मंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस पर आरोप, कोर्ट को भेजी गलत रिपोर्ट 

Wed, 24 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 24 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The minister commented on the abusive police accused, the court sent a false report
प्रधानमंत्री के साथ महेश शर्मा

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा पर लगे अभद्र टिप्पणी करने के आरोप मामले में दनकौर थाने के एसआई पर गलत रिपोर्ट देना का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ याचिका दायर करने वाले ओमकार भाटी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है कि एसआई ने बिना जांच के गलत रिपोर्ट भेज दी है। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।याचिकाकर्ता ओमकार भाटी ने एसएसपी को बताया कि उनकी याचिका पर कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट को भेजी दो रिपोर्ट

The minister commented on the abusive police accused, the court sent a false report
कोर्ट

पुलिस की तरफ से दो रिपोर्ट कोर्ट में भेजी गई है। एक रिपोर्ट में दनकौर थाने में इससे संबंधित कोई केस दर्ज न होने की बात कही है। 

दूसरी रिपोर्ट में एसआई ने लिखा है कि याचिकाकर्ता के बयान लिए गए और उनसे संबंधित सीडी मांगी गई, लेकिन उन्होंने नहीं दी। 

जबकि ओमकार भाटी का कहना है कि एसआई ने उनसे कभी न तो बयान लिए और न ही सीडी की मांग की। उनका दावा है कि एसआई उनसे नहीं मिला है और न ही उन्हें जानता है। ऐसे में बयान लेने का सवाल ही नहीं उठता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed