{"_id":"57dbe4554f1c1b0b32d47765","slug":"the-market-value-of-the-cashiers-absconded-with-cash-and-coupons","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेल्यू बाजार से कैशियर नगदी व कूपन लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेल्यू बाजार से कैशियर नगदी व कूपन लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
साइबर सिटी के थाना सुशांतलोक क्षेत्र अंतर्गत एसआरएस वैल्यू बाजार में कार्यरत एक कैशियर कैश व कूपन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
एसआरएस वैल्यू बाजार की ओर से हेड कैशियर पर पांच लाख की चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूरा मामला जून माह का है। सुशांतलोक एरिया में एसआरएस कॉम्प्लैक्स है, जहां वैल्यू बाजार है। बताया जाता है कि मूलरूप से नागालैंड का रहने वाला अविको पीटर पिछले चार साल से वहां बतौर हेड कैशियर काम कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में संजय ने बताया कि अविको वैल्यू बाजार का पूरा हिसाब किताब रखने के साथ ही बैंकिंग से संबंधित कार्य संभालता था। वैल्यू बाजार से एकत्र की गई रकम को भी बैंक में जमा करता था।
शिकायत में संजय ने आरोप लगाया कि जून महीने में अविको रुपयों से भरा बैग लेकर गया। बैग में पांच लाख रुपये व कूपन थे। लेकिन वह वापस नहीं आया।
ऑफिस के लोगों ने उससे संपर्क किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद संजय कुमार ने सुशांतलोक थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है