{"_id":"d31c89a6d14fea16ffe9bd478b43c638","slug":"the-magistrate-was-bogus-businessmen-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मजिस्ट्रेट कर रहा था कारोबारियों से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मजिस्ट्रेट कर रहा था कारोबारियों से ठगी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Apr 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नबी करीम थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट बनकर कारोबारी से ठगी करने वाले एक शख्स को उसके ड्राइवर के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास कानून मंत्रालय से जारी एक पहचान पत्र मिला है।
विज्ञापन
पुलिस उसे जब्त कर जांच कर रही है। साथ ही उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक इनोवा कार बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमला नगर निवासी किशन लाल शर्मा (65) और ड्राइवर की पहचान मुन्नीराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि किशन लाल शर्मा रविवार को अपने ड्राइवर के साथ इनोवा कार से पहाड़गंज इलाके में पहुंचा। जहां उसने रेस्टोरेंट और होटल चलाने वाले कुछ कारोबारियों को उनके होटल और रेस्टोरेंट में कमी होने की बात बताई।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह मजिस्ट्रेट है और उसे होटल और रेस्टोरेंट के लाइसेंस रद्द करवाने की पॉवर है। कार्रवाई नहीं करवाने के एवज में उसने कुछ कारोबारियों से नकदी ठग ली।
दिनेश नाम के कारोबारी को उसकी बातों पर शक हुआ और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर किशनलाल शर्मा ने पहचान पत्र दिखाकर पुलिस को धमकाने की कोशिश की।