फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The lovers were hanging death, the issue of the abduction of man, woman

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, युवक पर युवती के अपहरण का भी मामला

Thu, 02 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
The lovers were hanging death, the issue of the abduction of man, woman
आत्महत्या - फोटो : Getty

कापसहेड़ा इलाके में बुधवार सुबह प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पुलिस आशंका जता रही है कि फांसी लगाने से पूर्व दोनों ने जहरीला पदार्थ भी खाया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बांदा यूपी का रहने वाला नत्थू प्रसाद कुशवाह (26) दो माह पहले ही मधु (21) के साथ 374/2 सूर्य विहार कापसहेड़ा में आया था। 

विज्ञापन


यहां किराये का कमरा लेने पर नत्थू व मधु ने एक दूसरे को पति-पत्नी बताया था। दिल्ली आने के बाद नत्थू ने किसी दुकान पर नौकरी शुरू की, लेकिन पंद्रह दिन पूर्व उसकी नौकरी भी छूट गई थी। तभी से वह परेशान था। बुधवार सुबह जब पड़ोस के कमरे वाले लोग सोकर उठे तो उन्होंने नत्थू व मधु को फंदे से लटके देखा। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को नत्थू के कमरे से जहरीले पदार्थ की दो बोतलें भी मिलीं। पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों ने कुछ जहर भी खाया है। परिजनों ने कमरे से मिले कागज के आधार पर दोनों के परिवार से संपर्क किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नत्थू के खिलाफ मधु के परिजनों ने महोबा थाने में उसके अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस आशंका जता रही है कि नौकरी छुटने के बाद हुई आर्थिक तंगी की वजह व पुलिस के डर से दोनों ने फांसी लगा ली। परिजनों के आने के बाद पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed