फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The groom dies in gunfire during marriage ceremony at Delhi

घोड़ी पर होकर सवार चला था जिवन संगनी संग फेरे लेने सात, पर किसे पता था......

Wed, 28 Feb 2018 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
The groom dies in gunfire during marriage ceremony at Delhi
- फोटो : अमर उजाला

सीमापुरी इलाके की कलंदर कालोनी में मंगलवार शादी की खुशियां चंद ही मिनटों में मातम में बदल गई। घुड़चड़ी के दौरान हवाई फायरिंग कर रहे बाराती की एक गोली घोड़ी पर बैठे दूल्हे सिर में जा लगी।

विज्ञापन


दूल्हा घोड़ी से नीचे गिरा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। गोली चला रहा आरोपी मौके से फरार हो गया। फौरन दूल्हे को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटों बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दीपक का शव परिजनों को सौंप दिया है। वरिष्ठ पुलिस उपायुक्त के मुताबिक गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 


 

दीपक की कोमल से शादी थी

The groom dies in gunfire during marriage ceremony at Delhi

पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं परिजनों ने शव लेने के बाद कलंदर कालोनी मेन रोड पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 

पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार परिवार के साथ ई-59/129 कलंदर कालोनी, सीमापुरी में रहता था। इसके परिवार में मां राधा देवी, एक बड़ा भाई शिवा, भाभी राखी के अलावा दो शादीशुदा बहनें सोनम व मीनाक्षी है। दीपक व शिवा आनंद विहार बस अड्डे पर प्राइवेट बसों में सवारियां बिठाने का काम करते थे।

मंगलवार को दीपक की फरीदाबाद निवासी कोमल से शादी थी। मंगलवार शाम करीब 7.00 बजे दूल्हे घर से निकलकर बैठा ही था। सभी परिवार वाले खुशी में नाच रहे थे। बैंडबाजे के साथ एक नाचने के दौरान दूल्हे के पीछे चल रहा एक युवक हवाई फायरिंग कर रहा था। 
 

इलाज के दौरान मौत

The groom dies in gunfire during marriage ceremony at Delhi

एक गोली दीपक के सिर में पीछे से आ लगी। दीपक घोड़ी से गिर गया। दीपक के गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 12.30 बजे रात को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दीपक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने बुधवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि गोली आदिल नामक एक युवक चला रहा था। पुलि उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। 

शाहदरा जिला पुलि उपायुक्त के अनुसार हत्या और अवैध हथियार का मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की पहचान भी कर ली गई है, उसकी तलाश में जतगह-जगह छापेमारी की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed