प्रेमिका की लाश के पास एसी चलाकर बैठा रहा था हैदर, की थी मां-बेटियों की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू उस्मानपुर इलाके के ब्रह्मपुरी में 2 जून को एक महिला और उसकी दो बेटियों की हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एक बेटी के प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल छुरा और खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि गली नंबर साढ़े 23, ब्रह्मपुरी में सायरा (50), उसकी दो बेटियों मेहरुन्निसा (19) और शबनम (9) की गला रेतकर हत्या कर दी गई है।
ऐसे सामने आया तिहरे हत्याकांड का सच
हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। एसीपी आनंद कुमार मिश्रा, एसएचओ विपिन कुमार शर्मा, एससी लायक अली और सिपाही सुबोध समेत आठ टीमों को छानबीन में लगाया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम को मेहरुन्निसा की फोन कॉल डिटेल में एक नंबर संदिग्ध लगा। छानबीन में पता चला कि उक्त नंबर मूल रूप से मवाना, मेरठ निवासी रहीसुद्दीन उर्फ हैदर (30) का है, जो गली नंबर-7, चौहान बांगर में मीट की दुकान पर काम करता है।
पुलिस को जानकारी मिली कि हैदर जमात (धार्मिक यात्रा) पर नैनीताल गया है। पुलिस टीम नैनीनाल गई, तो आरोपी दिल्ली भाग आया। इसके बाद बुधवार शाम को जाफराबाद इलाके से पुलिस ने हैदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल की।
मेहरुन्निसा और उसके बीच शारीरिक संबंध बने थे
आरोपी ने बताया कि वह मेहरुन्निसा से शादी करना चाहता था। इसी वजह से सायरा के पति की मौत के बाद से वह परिवार की आर्थिक मदद भी कर रहा था। लेकिन कुछ दिनों से मेहरुन्निसा एक अन्य युवक के साथ घूम रही थी।
साथ ही हैदर से एक लाख रुपये की मांग भी कर रही थी। इस बात से वह काफी खफा था, जिस कारण उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने वारदात में साथ देने वाले हैदर के दोस्त जावेद उर्फ सूखा (27) को भी बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
हैदर ने पुलिस को बताया है कि मेहरुन्निसा और उसके बीच शारीरिक संबंध बने थे, जिसकी जानकारी सायरा को हो गई थी। इस पर सायरा ने उससे एक लाख रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी। वह इस बात को लेकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और रुपये देने का दबाव बना रही थी।
हैदर मीट काटने वाला छुरा लेकर उसके घर पहुंच गया
पुलिस पूछताछ में हैदर ने बताया कि सायरा अक्सर हैदर से कुछ न कुछ सामान की मांग करती रहती थी। इधर, मेहरुन्निसा की बेवफाई से नाराज हैदर ने अपने दोस्त जावेद के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बना ली।
2 जून की शाम को उसने अपना मोबाइल जावेद को देखकर उससे मेहरुन्निसा को फोन कराया और एक लाख रुपये देने की बात कर उसे सीलमपुर मेट्रो स्टेशन बुलवाया।
शाम करीब 6:30 बजे मेहरुन्निसा के घर से निकलते ही हैदर मीट काटने वाला छुरा लेकर उसके घर पहुंच गया। दरवाजा खोलते ही पहले उसने शबनम की गला रेतकर हत्या की और शव बाथरूम में डाल दिया।
प्रेमिका की लाश के पास बैठा रहा था हैदर
इसके बाद दूसरी मंजिल पर जाकर सायरा को मौत के घाट उतारा। इधर, जावेद ने मेहरुन्निसा को मेट्रो स्टेशन से यह कहकर वापस भेज दिया कि हैदर घर पर तुम्हारा इंतजार कर रहा है।
शाम करीब 7:30 बजे जैसे मेहरुन्निसा घर पहुंची। जिसके बाद हैदर ने शाम करीब 6:30 बजे शबनम व सायरा और 7:30 बजे मेहरुन्निसा की हत्या कर दी।
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वारदात के बाद पहले वह मेहरुन्निसा की लाश के पास एसी चलाकर बैठा रहा। इसके बाद ऊपर सायरा के कमरे में जाकर टीवी देखी। देर रात करीब 2:00 बजे तक वह घर में मौजूद रहा।