Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The gang kidnapped the girl in a moving vehicle, the car run on the road for six hours

युवती को अगवा कर चलती गाड़ी में किया गैंगरेप, छह घंटे सड़क पर दौड़ती रही कार 

Thu, 19 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The gang kidnapped the girl in a moving vehicle, the car run on the road for six hours
रेप - फोटो : Demo Pic

मौर्या एंक्लेव इलाके में दो युवकों ने एक युवती को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप किया। करीब छह घंटे कार राजधानी की सड़कों पर दौड़ती रही और आरोपी वारदात को अंजाम देते रहे। पुलिस ने एक आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी नीरज बीटेक इंजीनियर है। पुलिस मामला दर्ज कर दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। दोनों ही आरोपी युवती के जानकार हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (22) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सपना अपनी दोस्त से मिलने के लिए घर से निकली थी। इस बीच वह रोहिणी जेल के पास अंडरपास पर खड़ी थी। इसी दौरान नीरज व उसका दोस्त कार से वहां पहुंचे। थोड़ी बातचीत के बाद दोनों ने सपना को जबरन कार में खींच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कार में खींचकर पिलाया नशीला पदार्थ

The gang kidnapped the girl in a moving vehicle, the car run on the road for six hours
rape - फोटो : Demo

बाद में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बाद में वह उसे मंगोलपुरी इलाके में फेंककर फरार हो गए।पीड़िता को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

पीड़िता से पूछताछ के बाद अलीगढ़ निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।  फिलहाल वह दिल्ली के बुद्ध विहार में रह रहा था। पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान उसकी मुलाकात सपना से हुई थी।

तब से दोनों फेसबुक और वाट्सऐप पर बातचीत भी करते थे। पुलिस नीरज से पूछताछ कर दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed