{"_id":"574084c04f1c1b6f64ac7a94","slug":"the-dog-ran-after-the-car-young-man-shoot-the-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ता कार के पीछे दौड़ा तो युवक ने मार दी गोली, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्ता कार के पीछे दौड़ा तो युवक ने मार दी गोली, पुलिस कर रही तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 22 May 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 में शुक्रवार रात कार का भौंकते हुए पीछा कर रहे कुत्ते को गाड़ी में सवार युवकों ने गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी करतार ने बताया कि टैक्सी स्टैंड संचालक सुभाष के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लावारिस कुत्ते को मारने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुभाष सेक्टर-56 इलाके में टैक्सी स्टैंड का संचालन करता है। बताया गया है शुक्रवार देर रात इलाके में कुत्ते जोर-जोर से भौंक रहे थे। इस बीच सुभाष ने गोली चलने की आवाज सुनी। उसने पुलिस को बताया कि जब वह बाहर आया तो देखा कि कुछ युवक कार में बैठे थे। उनमें से किसी ने कुत्तों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इसमें एक कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद कार सवार युवक भाग निकले। अंधेरा होने की वजह से सुभाष गाड़ी का नंबर नहीं देख सका। बता दें कि पुलिस ने जिस धारा में मामला दर्ज किया है। उसमें अगर आरोपी ने लाइसेंसी हथियार से घटना को अंजाम दिया है तो उसमें सिर्फ 50 रुपये का जुर्माने का प्रावधान है। वहीं अवैध हथियार से वारदात को अंजाम देने पर उसकी सजा अलग है।
विज्ञापन