फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The dog entered the house from the car at the touch of man blamed

कुत्ते से टच हुई कार तो घर में घुसकर फोड़ा युवक का सिर

Tue, 07 Jun 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
The dog entered the house from the car at the touch of man blamed
कुत्ते से टच हुई कार - फोटो : gettyimages

विकासपुरी में महज एक बॉल लगने पर डॉक्टर पंकज नारंग की पीट कर हत्या किए जाने को लोग अभी भूले भी नहीं हैं कि पटेल नगर में ऐसी ही घटना को दोहराने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


कुत्ते से कार टच कर जाने पर दो लोगों ने कार चला रहे कारोबारी के बेटे का पीछा किया और घर में घुसकर उसपर हॉकी स्टीक और डंडे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


बीच बचाव में आए युवक के परिजनों की भी पिटाई कर दी। साथ ही आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पटेल नगर थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राजकुमार (55) सपरिवार वेस्ट पटेल नगर में रहते हैं। परिवार में पत्नी निशा औैर बेटा अभिषेक (19) है। राजकुमार पेशे से कारोबारी हैं।

परिजनों की डंडे और हॉकी स्टीक से की पिटाई

The dog entered the house from the car at the touch of man blamed

पांच जून की रात करीब तीन बजे अभिषेक ईस्ट पटेल नगर में रहने वाली बुआ के घर से आ रहा था। वधवा कॉलेज के पास उसकी कार एक कुत्ते से टच कर गई। अभिषेक कार रोकने के बजाए सीधे घर पहुंचा और पिता को सारी बात बताई।

करीब पौने चार बजे उनके दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। राजकुमार के मुताबिक दरवाजे पर बलजीत नगर निवासी चिंटा और दीपक था। दरवाजा खोलते ही दोनों जबरदस्ती घर में घुस गए।

एक के हाथ में डंडा और दूसरे के हाथ में हॉकी स्टीक था। चिंटा ने राजकुमार को बताया कि उनके बेटे ने कुत्ते को साइड मारी है। शोर शराबा सुनकर अभिषेक और उसकी मां कमरे में आ गई।

अभिषेक को देखते ही दीपक ने उसके सिर पर हॉकी स्टीक से वार कर दिया। जब दंपति ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो उनपर भी हॉकी स्टीक और डंडे से पिटाई कर दी।

बेटे के सिर से खून निकलता देख निशा ने तुरंत पुलिस को फोन करने के लिए कहा। यह सुनकर चिंटा ने शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।

दंपति ने पुलिस को फोन कर बेटे के जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने राजकुमार के बयान पर इस बाबत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed