फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The doctor suicide at the clinic.

डॉक्टर ने क्लीनिक में की आत्महत्या

Sat, 13 Dec 2014 01:22 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 13 Dec 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
The doctor suicide at the clinic.

विजयनगर सेक्टर-9 एल ब्लाक में शुक्रवार सुबह अपंजीकृत डॉक्टर राकेश कुमार (48) का शव उनके क्लीनिक में मिला। परिजनों का कहना है कि पंखे से लटककर आत्महत्या की है। पुलिस खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह मान रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राकेश कुमार पत्नी और दो बेटों के साथ रहते थे। भूतल मकान संख्या 256 में उनका क्लीनिक है, जबकि प्रथम तल पर परिवार रहता है।

शुक्रवार सुबह राकेश का छोटा बेटा शिवम स्कूल गया था, उस वक्त राकेश क्लीनिक की सफाई कर रहे थे। ऊपर कमरे में राकेश की पत्नी और बड़ा बेटा ईशु था।

इस बीच एक मरीज क्लीनिक पर आया। मरीज को राकेश नजर नहीं आए तो उसने डोरबेल बजाई। ईशु नीचे आया। उसने क्लीनिक के अंदर जाकर देखा तो उसे भी पिता नहीं दिखे।

ईशु के मुताबिक, वह क्लीनिक में पीछे की ओर बने कमरे में गया तो छत के पंखे पर उसके  पिता का शव लटका था। रस्सी से फंदा लगाया हुआ था। चीख पुक ार सुनकर आसपास के लोग आ गए। तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। परिजनों का कहना है कि राकेश ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या की है।

जांच अधिकारी एसआई प्रताप सिंह सोलंकी ने बताया कि आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह है, पत्नी से उसका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed