फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the disappearance of businessman involved conspiracy and kidnapping

अपहरण और साजिश में उलझी व्यापारी की गुमशुदगी

Mon, 11 Sep 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 11 Sep 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
the disappearance of businessman involved conspiracy and kidnapping
demo pic

संदिग्ध हालात में बुधवार को लापता हुए स्पेयर पार्ट्स व्यापारी विवेक मित्तल का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। चार दिन की जांच के बाद व्यापारी की गुमशुदगी अपहरण और साजिश की आशंका में उलझी हुई है। वहीं,  परिजन को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसकी पत्नी को सुपुर्दगी में घर भेज दिया है।

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक, पड़ताल में सामने आया है कि विवेक मित्तल और उसकी पत्नी का विवाद हुआ था। उनके एक रिश्तेदार ने बुधवार को घर बुलाकर सुलह करा दी थी। रिश्तेदार के घर से दोनों पति-पत्नी साथ निकले थे। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे तक दोनों साथ थे। इसके बाद विवेक मित्तल लापता हो गया।
विज्ञापन


विवेक पत्नी से किसी से रुपये लेने की बात कहकर चला गया था और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी व एक युवक से लंबी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अब तक व्यापारी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।   इस मामले में फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर व्यापारी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

the disappearance of businessman involved conspiracy and kidnapping
demo pic

मूलरूप से शिकारपुर (बुलंदशहर) निवासी विवेक मित्तल (40) कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित सोसायटी में रह कर तुगलपुर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। बुधवार दोपहर को अचानक वह लापता हो गए। उनकी पत्नी व परिजन ने इस मामले में पहले नॉलेज पार्क और फिर कासना कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है। 

अपहरण और साजिश दोनों पहलुओं से जांच
व्यापारी की पत्नी ने उसके जाने के डेढ़ घंटे के बाद ही पुलिस को लापता होने की सूचना दे दी थी। इसके चलते उससे पूछताछ की गई। वहीं, यह भी पता चला है कि व्यापारी पर कुछ लोगों का कर्ज है। इसके चलते अपहरण और साजिश दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।  
- जितेंद्र कुमार, कासना कोतवाली प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed