अफ्रीकी मूल के युवक की मौत, नाइजीरिया एंबेसी को किया सूचित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंतकुंज इलाके में अफ्रीकी मूल के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। शव का बृहस्पतिवार को एम्स में पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि युवक की हत्या की गई है या नहीं।
दक्षिण जिला पुलिस ने नाइजीरिया एंबेसी को सूचना दे दी है। साथ ही गृहमंत्रालय को भी रिपोर्ट सौंपी है। पुलिस के अनुसार, युवक का शव 113/9 वसंतकुंज के पीछे 14 जून की शाम को पड़ा मिला।
उसके साथ मिले पासपोर्ट से मृतक की पहचान पीटर (31) के रूप में हुई। वह नाइजीरिया का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए एम्स में रखवा दिया था।
पीटर महरौली इलाके में रहता था
बुधवार को युवक की पहचान उसके उत्तम नगर में रहने वाले एक चचेरे भाई ने भी की। इसके बाद और परिजन भी सामने आ गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीटर के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया।
शुरुआती जांच में ये पता लगा कि पीटर महरौली इलाके में रहता था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव का विसरा सुरक्षित रखवाया गया है। पीटर के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं।
पीटर की मौत के बाद दक्षिण जिले में अफ्रीकी मूल के लोगों की सुरक्षा को फिर से बढ़ा दिया गया है।