फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The child was kidnapped teenager Jammu, police said on Dussehra free

बच्चे को अगवा करके जम्मू ले गई थी किशोरी, पुलिस ने दशहरे पर कराया मुक्त 

Thu, 13 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
The child was kidnapped teenager Jammu, police said on Dussehra free
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिले की साउथ कैंपस थाना पुलिस ने दशहरे के मौके पर एक परिवार को बेटा सकुशल लौटा कर बड़ी खुशी दी है। छह वर्षीय बच्चे को एक किशोरी अपहरण कर जम्मू कश्मीर ले गई थी। 

विज्ञापन


साउथ कैंपस थाना पुलिस ने आरपीएफ की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। दिमागी हालत ठीक नहीं होने की वजह से किशोरी के खिलाफ फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस किशोरी के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रंजीत नगर में रहने वाली कविता की अपने पति के साथ नहीं बनती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण वह अपने छह वर्षीय बेटे निशांक के साथ मद्रासी कॉलोनी, मोती बाग में बहन के घर रह रही है। आठ अक्तूबर को निशांक बाहर खेल रहा था, तभी वह गायब हो गया। 

साउथ कैंपस थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर एसआई अमित कुमार, एसआई बिनोद, सिपाही धर्मवीर व कृष्ण की टीम ने तफ्तीश शुरू की। जांच में पुलिस को पता लगा कि बच्चे का अपहरण एक किशोरी ने किया है और वह उसे ट्रेन से जम्मू कश्मीर ले गई है।


दिल्ली पुलिस के कहने पर जम्मू कश्मीर में तैनात आरपीएफ ने किशोरी के भाई से संपर्क किया और उसे जम्मू कश्मीर बुलाया। दिल्ली पुलिस के निर्देश पर भाई किशोरी व निशांक को दिल्ली लेकर आ गया और बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया गया। साउथ कैंपस पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया है। 

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किशोरी मुजफ्फरनगर (यूपी) की रहने वाली है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह घर से निकलकर दिल्ली आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed