{"_id":"78aea9ef088bf14c397e9342893a5767","slug":"the-car-overturned-truck-3-killed-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पर ट्रक पलटा, 3 बारातियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार पर ट्रक पलटा, 3 बारातियों की मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 18 May 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 पर कुचेसर रोड चौपला के पास शनिवार रात एक दस टायरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बारातियों से भरी कार पर पलट गया। हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गई जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बारात रजापुर गाजियाबाद से सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर दतियाना जा रही थी। रजापुर निवासी नेत्रपाल वाल्मीकि के बेटे राजीव की बारात दतियाना जा रही थी। एक कार में 10 बाराती थे। रात करीब 11 बजे जब कार कुचेसर रोड चौपला पर पहुंची मुरादाबाद की ओर से आ रहा दस टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद कार पर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में कार में सवार बाराती संजू (22), दीपक (22) और एक अन्य युवक की मौत हो गई। जबकि दूल्हे का भाई संजीव, अर्जुन, दीपक, अभिषेक, अजय और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच लोगों को सरकारी अस्पताल में और दो अज्ञात को देवनन्दिनी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों को रोकर बुरा हाल है।