फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The assistant manager of the company by lift looted 24 thousand

लिफ्ट देकर कंपनी के सहायक प्रबंधक से लूटे 24 हजार

Fri, 20 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 20 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
The assistant manager of the company by lift looted 24 thousand
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

नोएडा सेक्टर-82 से बुधवार रात लिफ्ट लेना मदरसन कंपनी के सहायक प्रबंधक को महंगा पड़ गया। लिफ्ट देने वालों ने पहले तो चलती कार में उनकी पिटाई कर एटीएम कार्ड छीना, फिर धमकाकर पिन नंबर भी पूछ लिया। 

विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने ओमेगा सेक्टर में एटीएम से 24 हजार रुपये निकाले और पीड़ित को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। नोएडा सेक्टर-82 स्थित मदरसन कंपनी में नवनीत सहायक प्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। वह ग्रेटर नोएडा की सिल्वर सिटी सोसायटी में रहते हैं। 
विज्ञापन


बुधवार रात करीब नौ बजे सेक्टर-82 स्थित कंपनी से छुट्टी होने के बाद वह भंगेल रोड पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार में सवार लोगों ने उन्हें लिफ्ट ऑफर किया, तो वह कार में बैठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में पहले से ही चालक समेत तीन लोग मौजूद थे। कार परी चौक पहुंचने से थोड़ा पहले बदमाशों ने नवनीत की पिटाई शुरू कर दी। दहशत में डालने के बाद बदमाशों ने नवनीत को हथियारों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और उनका पर्स, मोबाइल और एटीएम कार्ड छीन लिया। 

बदमाशों ने धमकाकर उनसे एटीएम कार्ड का पिन नंबर भी ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने ओमेगा सेक्टर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 24 हजार रुपये निकाले और पीड़ित को वहीं छोड़कर फरार हो गए। 


बाद में पीड़ित ने परी चौक स्थित चौकी पर लूट की जानकारी पुलिस को दी। कासना थाना प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed