फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The accident was so painful that could not fulfill his last wish

इतना दर्दनाक था हादसा कि अपनी आखिरी ख्वाहिश भी पूरी नहीं कर पाया

Mon, 11 Apr 2016 05:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Apr 2016 05:02 AM IST
विज्ञापन
The accident was so painful that could not fulfill his last wish
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

अलीपुर में शनिवार रात को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी महिला मित्र जख्मी हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


घटना के समय दोनों मुरथल से खाना खाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान करनाल के न्यू शिवाजी कॉलोनी निवासी सौरव भट्टाचार्य (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सौरव नेहरू प्लेस स्थित एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। शनिवार को वह अपनी दोस्त शकरपुर निवासी आशिया (24) के साथ बाइक से मुरथल खाना खाने गया था। आशिया मूलत: झारखंड की रहने वाली है और निजी बैंक में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से वह अपनी अंतिम इच्छा पूरी नहीं कर सका

The accident was so painful that could not fulfill his last wish
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

शकरपुर लौटते समय रात करीब आठ बजे अलीपुर इलाके में जीटी करनाल रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पहिया सौरव के सिर को कुचलते हुए निकल गया। आरोपी चालक वाहन रोकने की बजाय वहां से फरार हो गया।

राहगीर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल आशिया को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने करनाल में रहने वाले उसके पिता को घटना की जानकारी दी।

रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सौरव ने अपनी दोनों आंखें दान करने की बात कही थी, लेकिन हादसे में सिर बुरी तरह से कुचले जाने की वजह से वह अपनी अंतिम इच्छा पूरी नहीं कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed