{"_id":"596e1ecf4f1c1bd07a8b4574","slug":"tenth-student-girl-raped-hole-night-by-a-youth-in-gurugram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूरी रात दसवीं की छात्रा का होता रहा रेप, सहेली ने किया था दोस्त के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरी रात दसवीं की छात्रा का होता रहा रेप, सहेली ने किया था दोस्त के हवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोंडसी थाना क्षेत्र में युवक ने दसवीं कक्षा की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग छात्रा को रात भर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी के चंगुल से छूटकर जब छात्रा अपने घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शनिवार-रविवार रात की है।
छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शनिवार की शाम को उसकी सहेली ने उसके भाई के मोबाइल पर फोन किया था। इसमें उसने कहा था कि एक बार घर के बाहर आ जाओ कुछ बात करनी है।
2 of 6
ऐसे में वह घर से बाहर आ गई। वहां पर सहेली एक गाड़ी में बहरामपुर निवासी राहुल और उसके दोस्त के साथ बैठी थी। इसके बाद उसे झांसे लेकर गाड़ी चलवा दी और खुद अपने घर के बाहर यह कह कर उतर गई कि वह कपड़े लेकर आ रही है।
24 घंटे में दर्ज हुआ मामला
3 of 6
उसके जाते ही गाड़ी चला रहा राहुल उसे घर छोड़ने के बहाने किसी सुनसान घर में ले गया। इस बीच उसने अपने दोस्त को भी रास्ते में उतार दिया था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पूरी रात दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : DEMO Pics
संयोग से रविवार की सुबह किसी का फोन आने पर वह बात करते हुए बाहर निकला तो वह भी मौका पाकर वहां से भाग खड़ी हुई। इसके बाद रास्ते में ही उसने किसी वाहन चालक का मोबाइल फोन लेकर दूसरी सहेली को मामले की जानकारी दी। फिर कोमल ने ही उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और उसे घर पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : DEMO Pics
घटना शनिवार शाम की है, लेकिन रविवार की सुबह ही पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई। बावजूद इसके सोमवार शाम को मामला दर्ज किया गया, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग तक नहीं लगा सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।