इसलिए लगा रही है रेप का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप की सजा पर बहस होने पर अक्सर ये सवाल उठाया जाता है कि अगर बहुत कड़ी सजा हुई तो कहीं इसका लोग दुरुपयोग न करने लगें। कहीं लोग बदले की भावना से दूसरों पर इल्जाम न लगाएं।
ऐसे कुछ मामले अक्सर सामने भी आते रहते हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक महिला किराएदार अपने मकान मालिक को धमका रही है।
बात है गुड़गांव की जहां एक महिला किरायेदार से परेशान मकान मालिक इंसाफ के लिए चक्कर काट रहा है। उसने कहा है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट जाना पड़ेगा।
मकान खाली करने को कहा तो लगाया रेप का आरोप
नाथूपुर गांव निवासी उदमपाल सिंह ने बताया कि करीब 20 दिन पहले किराये पर रहने वाली एक महिला से मकान खाली करने के लिए कहा।
इस बात पर महिला इतनी बिगड़ गई कि अगले दिन वह युवक और एक लड़की के साथ घर पर आई और झगड़ा करने लगी।
महिला
को समझाने पर उसने पहले तो छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया, फिर उसी रात को
डीएलएफ फेज तीन पुलिस चौकी पहुंच गई और उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत देने
लगी।
पैसे लेकर भी कर रही है ब्लैकमेल
जब वह पुलिस स्टेशन पहुंची तो मामला देख पुलिसकर्मियों ने उसे चौकी में बुलाया। दोनों के बीच समझौता कराते हुए मकान मालिक को एक लाख रुपये देने की बात कही।
इसके
बाद अगले दिन उसने महिला को पैसे दे दिए। इसके बाद महिला ने मकान खाली कर
दिया। लेकिन, अब फिर से वह मकान मालिक को फोन पर धमकी दे रही है।
इसमें उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की बात कह रही है। पीड़ित ने कहा कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट जाना पड़ेगा।