फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teenager found absconding from home, more than 12 trains, the inquiry

घर से फरार किशोरी बरामद, 12 से अधिक ट्रेनों की हुई जांच

Mon, 11 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teenager found absconding from home, more than 12 trains, the inquiry

पुलिस महानिदेशक के आदेश पर शनिवार की रात जिलेभर की पुलिस चौकन्ना रही। शहरी क्षेत्र में  नाके लगाकर संदिग्धों की जांच पड़ताल की गई। वहीं, स्टेशनों पर जीआरपी ने ट्रेनों की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


इस दौरान ओल्ड स्टेशन पर घर से फरार एक किशोरी को भी बरामद किया गया। उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन पर रुकने वाली 12 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों की जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान प्लेटफार्म नंबर-2 पर संदिग्ध अवस्था में बैठी एक किशोरी पर शक हुआ। जीआरपी ने उससे पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि वह एसी नगर में रहने वाली है। परिजनों के डांट फटकार से नाराज होकर यहां आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने नंबर लेकर परिजनों से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाया। पूछताछ के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़  स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 16 बोतल शराब भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed