फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher sends porn pictures and bad sms to his student

छात्रा को अश्लील SMS और तस्वीरें भेजने लगा शिक्षक

Sat, 10 May 2014 12:56 AM IST
Updated Sat, 10 May 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
teacher sends porn pictures and bad sms to his student

एक शिक्षक अपनी नाबालिग स्टूडेंट पर इस कदर फिदा हो गया कि उसने सारी हदें पार कर दीं और छात्रा को अश्लील तस्वीरें और एसएमएस भी भेजने लगा।

विज्ञापन


ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक की नीयत खराब होने लगी और वह छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा।

लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने ट्यूशन बंद करा दिया। इसके बावजूद आरोपी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नही आया और उसने शुरू कर दी गंदी बात।

विज्ञापन

घर आने लगीं और भी सहेलियां

teacher sends porn pictures and bad sms to his student

दिल्ली पुलिस के अनुसार, पंजाबी बाग में रहने वाले एक कारोबारी की बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता ने छह माह पहले प्रियदर्शन नाम के टीचर को घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए रखा।

कुछ दिन बाद छात्रा की तीन अन्य सहेलियां भी घर पर ही प्रियदर्शन से ट्यूशन पढ़ने लगीं, लेकिन कुछ ही ‌दिन में उन्होंने परिजनों को बताया कि ट्यूशन पढ़ाते समय शिक्षक उनके साथ छेड़छाड़ करता है।

बच्चियों की ओर से शिकायत मिलने पर परिजनों ने शिक्षक को ‌ट्यूशन पढ़ाने आने से मना कर दिया। इसके बाद टीचर ने कारोबारी की बेटी को फोन पर अश्लील मैसेज और तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया।

फोन पर भी शुरू कर दी गंदी बात

teacher sends porn pictures and bad sms to his student

आरोपी शिक्षक ने न सिर्फ छात्रा को अश्लील एसएसएम और तस्वीरें भेजी बल्कि उसे फोन करके परेशान करना भी शुरू कर दिया। छात्रा ने इसकी शिकायत फिर अपने परिजनों से की तो उन्होंने स्‍थानीय थाने में संपर्क किया।

परिजनों ने पंजाबी बाग थाने में आरोपी शिक्षक प्रियदर्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed