फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher rapes student in modinagar

टीचर ने लड़की को अगवा कर किया रेप

Tue, 29 Apr 2014 07:52 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
teacher rapes student in modinagar

दिल्ली एनसीआर में रेप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना हो रही इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


घर हो या बाहर हर जगह महिलाओं की इज्जत को खतरा है। ताजा मामले में मदरसे के एक शिक्षक पर 16 साल की नाबालिग को बहला फुसलाकर अगवा करने और फिर रेप करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस भी सत्ता पक्ष के एक नेता के दबाव में आकर कार्रवाई करने से बच रही है।

एक घर में बरामद हुई थी लड़की

teacher rapes student in modinagar

छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मदरसे में तैनात शिक्षक 13 अप्रैल को बहला फुसलाकर उनकी 16 साल की बेटी को भगा ले गया था। परिजनों ने 16 अप्रैल को पुलिस की मदद से बच्ची को मेरठ के एक मकान से बरामद किया था।

आरोप है कि एक सपा विधायक के हस्तक्षेप के कारण पुलिस मामले को रफादफा करने के प्रयास में है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अब आरोपी धमकी दे रहा है कि उसने बच्ची से निकाह कर लिया है।

निकाह की बात कहकर आरोपी अब बच्ची को वापस पाना चा‌हता है। यही नहीं परिजनों का आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर आरोपी ने किशोरी के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी है।

मोदीनगर का है मामला

teacher rapes student in modinagar

मामला मोदीनगर का है। यहां रहने वाले परिजनों ने मेरठ के सरधना क्षेत्र के पांचली गांव निवासी एक शिक्षक पर छात्रा को बहला फुसला कर ले जाने और उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है।


मेरठ के पांचली गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति गढ़ी गांव में मदरसे में शिक्षक है। मदरसे में ही गढ़ी गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी पढ़ती थी।

परिजनों का कहना है कि इसके विरोध में सोमवार को परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पर पहुंचे और प्रदर्शन कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ दीपक शर्मा का कहना है कि परिजनों ने खुद छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराने से इंकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed