फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teacher and disciple terror in delhi and looted many passengers arrested

दिल्ली में गुरु-चेले का आतंक, ऑटो में बिठाने के बाद कर देते हैं सबकुछ गोल

Tue, 01 Aug 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Aug 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
teacher and disciple terror in delhi and looted many passengers arrested
सांकेतिक चित्र

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने ऑटो में बिठाकर लूटपाट करने वाले गुरु-चेला गैंग को दबोचा है। पुलिस ने इस संबंध में पांच आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान लोनी निवासी गुरु यूसुफ (22), शादान (21), दानिश (19) और राहुल (22) और नाबालिग के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, चार चाकू, एक एयर पिस्टल, 11 सिमकार्ड और दो बैग बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से लूटपाट के 11 मामले सुलझे हैं। 
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि शनिवार को न्यू उस्मानपुर थाने में तैनात एसआई सीबी सिंह व अन्यों की तीसरा पुश्ता उस्मानपुर में तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उनकी टीम को सूचना मिली कि ऑटो में बिठाकर लूटपाट करने वाले बदमाश कश्मीरी गेट की ओर से ऑटो में आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को काबू किया।

गिरफ्तारी से लूटपाट की 11 वारदातें सुलझाई

teacher and disciple terror in delhi and looted many passengers arrested

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यूसुफ उनका गुरु है। वह सभी को लूटपाट करने की ट्रेनिंग देता है। शादान ऑटो चालक है। शादान ऑटो लेकर कश्मीरी गेट पर खड़ा रहता था। ऑटो में पहले से एक सवारी बैठी रहती है।

शेयरिंग सवारियों को ऑटो में बिठा लिया जाता है। इस बीच धीरे-धीरे एक-एक कर आरोपी ऑटो में बैठने लगते थे। रास्ते में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी को ऑटो से फेंक दिया जाता था।

पुलिस ने गैंग की गिरफ्तारी से लूटपाट की 11 वारदातें सुलझाई हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed