{"_id":"583045fa4f1c1bfe518fe57a","slug":"tantrik-instigated-husband-to-kill-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे में शव मिलने का मामला: तांत्रिक की शह पर की थी पत्नी की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरे में शव मिलने का मामला: तांत्रिक की शह पर की थी पत्नी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 20 Nov 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी दीपिका के चरित्र पर शक करने की वजह से उमेश ने उसकी जान लेने के लिए तांत्रिक का सहारा लिया था। तांत्रिक ने उमेश को दीपिका की हत्या करने के लिए हिम्मत बढ़ाने वाला ताबीज दिया था। क्राइम ब्रांच टीम ने तांत्रिक एलउल हक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उमेश और दीपिका की फोटो, ताबीज आदि बरामद किए।
विज्ञापन
मालूम हो कि 11 नवंबर को धीरज नगर स्थित बुढिय़ा नाले में काले बैग में एक युवती का शव बरामद हुआ था। 13 नवंबर को मृतका की पहचान धीरज नगर निवासी उमेश की पत्नी के रूप में हुई थी। पूछताछ में उमेश ने पत्नी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की बात कुबूल की थी।
विज्ञापन
रिमांड पर उमेश ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसे पत्नी दीपिका के चरित्र पर शक होने लगा था। वह पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता था। दीपिका को रास्ते से हटाने के लिए उसने बंगाल शूटिंग सेक्टर 31 में रहने वाले तांत्रिक एलउल हक का सहारा लिया।
विज्ञापन
तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र की मदद से दीपिका की जान लेने का आश्वासन दिया। उसने दंपत्ति के फोटो पर कई तरह के टोने टोटके किए। तांत्रिक ने उमेश को कागज पर कई मंत्र लिखकर दिए थे। इन ताबीजों को पानी के साथ पीने से पत्नी की हत्या के लिए उमेश की हिम्मत बढ़ जाने का दावा किया।
उमेश कुछ ताबीज पीने के बाद ही पत्नी की हत्या की थी। शव ठिकाने लगाने के लिए काले बैग में भर कर नाले में फेक दिया था। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि तांत्रिक को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले पूछताछ की जाएगी।