फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tailors tag leads to dead body identity

पैंट के टैग से पता चला लाश किसकी है...

Mon, 10 Mar 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Mar 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
tailors tag leads to dead body identity

पंजाबी बाग इलाके में एक निजी टेलीफोन कंपनी में कार्यरत युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शनिवार को युवक का शव मादीपुर स्थित एक नाले से मिला था।

विज्ञापन


सन्नी अपने एक दोस्त के साथ उत्तम नगर के विकास नगर में रहता था। पंजाबी बाग पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसके दोस्त से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार 8 मार्च को पुलिस को मादीपुर स्थित एक नाले में युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली। उसके सिर को पत्थर से कुचला गया था।
विज्ञापन


युवक के पास से ऐसा कोई भी सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। छानबीन के दौरान पुलिस को पैंट पर कांगड़ा स्थित न्यू प्रेम टेलर्स का टैग मिला। पुलिस ने इस टैग के जरिए न्यू प्रेम टेलर्स से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैंट के दर्जी के टैग से पता चला

tailors tag leads to dead body identity

न्यू प्रेम टेलर्स से पता चला कि युवक का नाम सन्नी अवस्थी है। वह परपोरा गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम बंसीलाल है।

बंसीलाल गांव में ही ढाबा चलाते हैं। जबकि सन्नी चार माह से दिल्ली में रहता था और एक निजी टेलीफोन कंपनी में काम करता था। वह गांव के रहने वाले अपने दोस्त आकाश के साथ विकास नगर में किराए के मकान में रहता था। पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी सन्नी के पिता को दी।

हत्या में किसी की नहीं हो पाई है गिरफ्तारी

tailors tag leads to dead body identity

पुलिस ने सोमवार को सन्नी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन उसके शव को लेकर गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

पंजाबी बाग थाने की पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि उसके दोस्त आकाश से पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed